Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के सर्किट (अरशद वारसी) नीरा वोरा की फिल्म ‘शॉर्टकट’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
इन दिनों गोवा में फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ की शूटिंग कर रहे अरशद वारसी ने बताया, ‘मैंने सोचा नहीं था कि कभी मैं इतना घृणित किरदार भी निभाऊंगा।’
इन दिनों बहुत ज्यादा यात्रा कर रहे अरशद बताते हैं, ‘दो महीने बैंकाक में रहने के बाद मैं दो दिनों के लिए मुंबई लौटा था। वहां से मॉरीशस गया। अभी गोवा में हूं। इसके बाद लंदन जाना है।’
अरशद मानते हैं कि इस बार मॉरीशस के समुद्र के बीच फिल्म ‘शॉर्टकट’ की शूटिंग के दौरान उनका जन्मदिन बेहतरीन रहा। इस शुक्रवार उनकी फिल्म ‘मिस्टर ह्वाइट मिस्टर ब्लक’ रिलीज हो चुकी है।
अरशद बताते हैं, ‘पहले इस फिल्म का नाम ‘मिस्टर ब्लैक मिस्टर ह्वाइट’ रखा गया था लेकिन सुभाष घई की फिल्म ‘ब्लैक एंड ह्वाइट’ के रिलीज होते ही नाम को लेकर कोई गलतफहमी न हो इसलिए इसमें थोड़ा बदलाव कर दिया गया।’
फिल्म को अरशद एक साफ-सुथरी कॉमेडी बताते हैं जो वह हमेशा करना चाहते हैं।
अपने प्रोडक्शन की फिल्म के लिए अरशद अभी अभिनेत्री और नाम दोनों ही तलाश रहे हैं।