बहरामपुर: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने पडॊस कॆ छह साल के बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला। घटना के दौरान वहां मौजूद 3 पुलिसकर्मी कथित तौर पर सबकुछ मूक दर्शक बने देखते रहे।
पुलिस के अनुसार जिले के छोला दिलपारा गांव के निवासी रफीक शेख(25) को हरिहरपारा पुलिस ने उसके पिता नवाजी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद बिफरा रफीक एक छड़ी लेकर घर वापस पहुंचा। उसे वहां पर पड़ोसी का छह साल का बच्चा खेलते मिला। उसने उसे ही पीटना शुरु कर दिया।
यह सब तीन पुलिसवालों के सामने हुआ। गांव के गांे ने उनसे हस्तक्षेप कर बच्चों को बचाने की गुहार लगाई,लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया और रफीक ने शमीम नामक इस बालक को मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद रफीक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगांे ने उसे पकड़कर जमकर पिटा और पुलिस के हवाले कर दिया। रफीक के परिवार की मृतक के परिवार से कोई दुश्मनी नहीं थी। रफीक आदतन अपराधी है। उसे एक बार पहले भी पिता की शिकायत पर गिरफ्तार किया जा चुका है।