HomeNewsNational National

राज फिर शिकंजे में,पुलिस ने कार्रवाई के संकेत दिए

मुंबई: अपने पिछले बयान के कारण लंबे समय तक बोलने का प्रतिबंध झेलने वाले राज ठाकरे अपनी पार्टी मनसे के स्थापना दिवस पर फिर उत्तर भारतीयों के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण कानून के शिकंजे में फंस सकते हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया कि अभी पुलिस राज के भाषण का अध्ययन कर रही है। अगर इसमें कुछ भी गलत पाया गया तो मामला कानून की टीम को सौंपा जाएगा। उनकी सलाह पर राज को फिर गिरफ्तार किया जा सकता है।

राज ने शनिवार को अपने 70 मिनट के भाषण में उत्तर भारतीयोंे को निशाना बनाते हुए उन पर मराठी संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

राज ने उत्तर प्रदेश दिवस का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में केवल महाराष्ट्र दिवस ही मनाया जाएगा। उन्होंने सरकार को भी चुनौती दी कि वे उन्हें गिरफ्तार करके बताए। ज्ञातव्य है कि राज ने उत्तर भारतीय विरोधी अभियान फरवरी में शुरु किया था। उन्हें भड़काऊ बयान देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि राज के भाषण के बाद अब तक कहीं से भी हिंसा की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए माकूल इंतजाम किए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: