भोपाल. मौसम की बदली रंगत के बीच एक बार फिर राजधानी के तापमान में उछाल आ गया है। शहर में रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। दो दिनों में शहर के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मई की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव आने के कारण तापमान में कमी आ गई थी।
रविवार की दोपहर कुछ देर के लिए आसमान पर बादल छाए रहने से लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी समेत अन्य स्थानों पर तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
खास बात यह है कि मई की शुरुआत से दिन के तापमान में भले ही उतार-चढ़ाव चल रहा है, पर रात में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
ऊपर गया पारा
राजधानी के अलावा प्रदेश में अन्य स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। छतरपुर, खजुराहो, सीधी में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
शहर का तापमान
मई अधिकतम न्यूनतम
4 42.0 27.5
3 41.0 26.0
2 39.3 25.4
1 41.4 24.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)