इंदौर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों की सड़कों के संबंध में सांसद सुमित्रा महाजन ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने निर्देश दिए कि चांदनखेड़ी से कनवासा पुलिया, देपालपुर-गौतमपुरा रोड से काई सड़क, देपालपुर से भिड़ौता सड़क का काम तेज कर बरसात से पहले पूरा करें।
अधिकारियों ने सांसद को बताया केंद्र से कुछ बड़ी पुलियाओं की स्वीकृति आ गई है जिनमें अत्याना, कुनगारा से जलोदिया पार, पलासिया से मंडलावदा शिप्रा नदी पर बनने वाली पुलियाएं शामिल हैं। दो पुलियाएं भामाखेड़ा और सेमदा से देपालपुर के बीच चंबल नदी पर भी बनेंगी।
सांसद ने कहा करजोदा से कटगोदा रोड का काम धीरे हो रहा है। बनेड़िया से कटकोदा रोड को मिसिंग लिंक में शामिल कर प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में चंद्रकुमार माखीजा, देवराजसिंह परिहार, राजेश अग्रवाल, सत्यनारायण आजाद और सुधीर देड़गे भी शामिल हुए।