इंदौर. नगर निगम के वर्ल्ड गार्डन डे को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता कि खुद निगम कर्मचारी इसका मजाक बना रहे हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे सुभाषनगर चौराहे के पास बनी रोटरी में निगम की जेट प्रेशर मशीन गंदा पानी डालने पहुंची।
जब रहवासियों ने निगमकर्मियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। गंदा पानी डलने के बाद क्षेत्र में बदबू फैल गई जिससे लोग परेशान होते रहे। गंदा पानी डालने वाली मशीन का नंबर एमपी 09-डी-7989 बताया गया है। इस बारे में ड्रेनेज और जल यंत्रालय के सिटी इंजीनियर अनिल जैन का कहना है गंदा पानी यदि रोटरी में डाला जा रहा है तो यह गलत है।