bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पंडित किशन महाराज का निधन

वाराणसी. प्रसिद्ध तबला सम्राट पंडित किशन महाराज का रविवार रात निधन हो गया। वह 85 साल के थे।

सूत्रों के अनुसार ,किशन महाराज को मंगलवार को पक्षाघात के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पक्षाघात से उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार किशन महाराज ने रविवार रात करीब एक बजे आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शनों के लिए कबीरचौरा स्थित निवास पर रखा गया है।

गौरतलब है कि किशन महाराज को 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: