इंदौर. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी में गणित और अंग्रेजी पढ़ाना सिखाया जाएगा। पिछली बार हुए विवादों के कारण इस बार उन्हें भोजन के बदले नकद राशि मिलेगी।
स्कूलों में 1 मई से 23 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गईं। शिक्षक छुट्टी मनाने के कार्यक्रम बना ही रहे थे कि 30 मई से 8 जून तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम आ गया। इसमें मुख्य रूप से गणित और अंग्रेजी पढ़ाने की कला सिखाई जाएगी। साथ में छात्रों को पढ़ाने के लिए सहायक सामग्री का इस्तेमाल करने का भी प्रशिक्षण देंगे।
ब्लॉक स्रोत समन्वयक रवींद्र रघुवंशी ने बताया इस साल प्रशिक्षण के दौरान खाना नहीं दिया जाएगा। इसके बदले निर्धारित राशि दी जाएगी। भोजन की खराब गुणवत्ता का विरोध होता रहा है इसलिए इस साल व्यवस्था बदली है।