HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सीबीआई की हाईप्रोफाइल टीम ने खोजे क्लू

भिंड. clues सीबीआई की चौदह सदस्यीय हाईप्रोफाइल टीम ने रविवार को सब इंस्पेक्टर चेतना शर्मा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पसीना बहाया। टीम ने वारदात स्थल (सरकारी आवास) पर सीन आफ क्राइम खींचा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया।

सीबीआई के डीआईजी सतीश गोलचा के नेतृत्व में आई इस टीम में एसपी सीबीआई रत्न संजय, केन्द्रीय फोरेंसिक लैब की निदेशक विभारानी राय, केन्द्रीय फोरेंसिक लैब में फिजिक्स विभाग के हेड राजेन्द्र सिंह दांगी, बेलेस्टिक एक्सपर्ट डा.ए.डे, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में फोरेंसिक विशेषज्ञ डा.संजीव लालवानी आदि शामिल हैं।

एसपी भिंड निरंजन वी. वायंगणकर से मिलने के बाद सीबीआई टीम चेतना शर्मा के सरकारी क्वार्टर पर पहुंची और उसका हर कोण से परीक्षण किया। साथ ही क्वार्टर के मुख्य दरवाजे को खोलकर एवं बंद करके भी देखा। गौरतलब है कि घटना के रोज नौकरानी ने बताया था कि जब वह यहां आई थी तो पहली बार दरवाजा बंद मिला था, लेकिन बाद में खुला पाया। डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा टीम के अन्य अधिकारी तीन दिन तक यहां रुकेंगे।

सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर नए सिरे से सीन ऑफ क्राइम बनाकर देखा। इसके लिए टीम ने अपने एक साथी को घटनास्थल पर पड़े पलंग पर लिटाया और उसके सीने पर पिस्टल से निशाना साधा फिर डोरी से सामने किचिन के दरवाजे, दीवार पर कोण बनाकर देखा। अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि आखिर गोली किस तरह से चेतना को लगी होगी और कैसे पीठ में से निकलती हुई दरवाजे और दीवार से टकराकर किचिन के सिंक तक पहुंची होगी।

चेतना शर्मा क ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी टीम ने अध्ययन किया। जिला चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में काज ऑफ डेथ का रत्तीभर उल्लेख नहीं किया था। चेतना का कौमार्य भंग नहीं वाले पाइंट का भी फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बारीकी से विश्लेषण किया है। चेतना का हैंडवाश फेल क्यों हुआ, इस बारे में भी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है।

अगर हत्या है तो कारण जानना चाहेंगे : डीआईजी सतीश गोलचा ने टीम से कहा कि अगर यह हत्या है तो हम उसका कारण भी जानना चाहेंगे। भले ही सीआईडी ने चेतना की मौत को आत्महत्या माना हो, लेकिन सीबीआई के अधिकारी अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: