bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मौसम बदला, गर्मी से थोड़ी राहत

रायपुर. तेज गर्मी से हलाकान शहर के लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली। तेज अंधड़ के साथ दोपहर बूंदाबांदी और बदली ने सुकून पहुंचाया। शाम को मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर में सन्नाटे में डूबी रहने वाली सड़कें आबाद रहीं।

शहर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका था। झुलसाने वाली हवा से दोपहरी में सड़कें सूनी रहने लगी थीं। आज दोपहर मौसम बदला और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना व्यक्त की। उनका कहना है, बदलवा स्थानीय प्रभाव से है।

राज्यभर के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक गर्म रायगढ़ जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: