bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अब मुंबई की ट्रेनें होंगी लेट

रायपुर. रेलवे स्टेशन पर गहमागहमी कम नहीं हुई। वेटिंग हाल से लेकर सारे प्लेटफार्म मुसाफिरों से खचाखच भरे हैं। हावड़ा से आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। रविवार को मेल सुपरफास्ट 10 घंटे देरी से आई। सुबह 9 बजे आने वाली यह ट्रेन शाम 7 बजे रायपुर पहुंची। इसके इंतजार में मुसाफिर सारा दिन स्टेशन पर पड़े रहे।

इसके अलावा कई ट्रेनें लेट हुईं। सुबह 10.45 बजे आने वाली आजादहिंद सुपरफास्ट छह घंटे लेट पहुंची। दोपहर 1.30 बजे आने वाली अहमदाबाद सुपरफास्ट 3 घंटे देरी से रायपुर आई। हावड़ा-पोरबंदर हापा सुपरफास्ट 5 घंटे, पटना-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेेस 6 घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से सैकड़ों यात्री परेशान होते रहे।

मुसाफिरों को सबसे ज्यादा परेशानी समय पर जानकारी नहीं मिलने से हुई। हालांकि टिकटों के कैंसिलेशन और लेट आने वाली ट्रेनों की जानकारी के लिए प्लेटफार्म पर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया था। फिर भी, यात्रियों को जानकारी के लिए भटकते देखा गया। अफसरों ने बताया कि हादसे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी ठीक होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।

गीतांजलि 20 घंटे लेट
मुंबई से रविवार सुबह 6 बजे छूटने वाली मुंबई-हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्ट वहां से 15 घंटे विलंब से रवाना हुई। रात 11.30 बजे आने वाली यह ट्रेन सोमवार को दोपहर तक रायपुर पहुंचेगी। मेल सुपरफास्ट और मुंबई-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट भी मुंबई से दो-पांच घंटे देरी से रीशेड्यूल हुईं। दोनों ही ट्रेनें सोमवार को घंटों लेट रहेंगी।

10 हजार यात्राएं रद्द
रेलवे अफसरों ने बताया कि रायपुर और आसपास के स्टेशAनों से पिछले तीन दिनों में 10 हजार से अधिक टिकटें रद्द हो चुकी हैं। हावड़ा-मुंबई के ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सैकड़ों यात्री रोज टिकटें कैंसल करा रहे हैं। अफसरों का अनुमान है कि रेलवे को पिछले तीन दिनों में सिर्फ टिकटों से ही 50 लाख से अधिक रुपए का घाटा हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: