bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सिग्नल से छेड़छाड़ कर पूजा एक्सप्रैस में लूटपाट

पानीपत/अंबाला सिटीकुछ बदमाशों ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली से ऊधमपुर जा रही पूजा एक्सप्रैस को हरियाणा में बाबरपुर स्टेशन के होम सिग्नल से छेड़छाड़ कर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में लूटपाट की और यात्रियों से मारपीट भी की। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

पानीपत से निकलते ही जब पूजा एक्सप्रैस बाबरपुर के होम सिग्नल पर पहुंची तो सिग्नल लाल होने के कारण चालक ने ट्रेन रोक ली। ट्रेन रुकते ही इसमें तीन नकाबपोश चढ़ गए और लूटपाट शुरू कर दी। तकनीशियन ने कुछ देर बाद सिग्नल ठीक किया तो ट्रेन चल पड़ी।

पांच मिनट का रास्ता आधा घंटे में

चालक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इसके कुछ दूर तक चलने के बाद विकलांग बोगी में किसी ने चेन खींच दी। दो बार चेन खींचने के कारण पांच मिनट के रास्ता पार करने में ट्रेन को आधा घंटा लगा। 2:06 बजे ट्रेन बाबरपुर पर पहुंची।

सिग्नल से छेड़छाड..

इस दौरान लुटेरों ने ट्रेन में जमकर लूटपाट की। कई महिला यात्रियों के आभूषण लूट लिए। जब कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उन्हें रिवाल्वर की बट मारकर घायल कर दिया।

चालक ने स्टेशन पर पहुंचकर घटना की सूचना दी और मौके पर जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया गया। कुछ देर बाद ट्रेन को रवाना हुई। अंबाला पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी का स्कैच भी जारी किया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

-भारती अरोड़ा, एसपी रेलवे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: