HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नर्सो के हास्टल में घुस गया सिम्स का छात्र, हंगामा

बिलासपुर. नशे में धुत एमबीबीएस के सेकंड ईयर का छात्र रविवार की रात सिम्स के सामने स्थित नर्सो के एक निजी हास्टल में घुस गया। नर्सो की चीख सुनकर घर वाले व पड़ोसी वहां पहुंचे। युवक ने उनके साथ भी झूमाझटकी की। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार आलोक सिंह सिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र है। वह सिम्स के ही हास्टल में रहता है। सिम्स गेट के सामने गोंड़पारा निवासी सतीश घई का घर है। उन्होंने घर के ऊपरी हिस्से में नर्सिग का कोर्स कर रही युवतियों को किराए पर कमरा दे रखा है।

रविवार की रात लगभग 9 बजे आलोक उनके घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर पहुंच गया। सीढ़ियों के रास्ते वह नर्सो के कमरे तक पहुंच गया। अचानक किसी लड़के को वहां घुसा देखकर युवतियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर घर वाले व आसपास के लोग हड़बड़ाकर वहां पहुंचे। वहां पर नशे में धुत युवक को देखकर उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की।

इस पर युवक ने उनके साथ ही झूमाझटकी शुरू कर दी। जैसे-तैसे उसे पकड़कर घर वाले व पड़ोसी सिटी कोतवाली थाने ले आए। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 456 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

थाने में भी बदसलूकी
नशे में धुत एमबीबीएस का छात्र थाने में भी लोगों से बदसलूकी करता रहा। उसने रिपोर्ट लिखा रहे लोगों को भी धमकी दी और पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। बताया जाता है कि वह पिछले कई वर्षो से एक ही कक्षा में पढ़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: