HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

खड़ी बोगी में लगी आग

बिलासपुर. fire रविवार की सुबह यार्ड में आरआरआई केबिन के पास खड़ी एक यात्री बोगी (प्रथम श्रेणी) में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन इस घटना में एक बोगी पूरी तरह जल गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार उक्त घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है। इसकी सूचना लगभग सुबह 7:20 बजे रेलवे को मिली, जिसके तुरंत बाद रेलवे का अमला सक्रिय हुआ। तत्काल ओएचई लाइन को बंद किया और इसकी खबर उच्चधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिससे नगर निगम का दमकल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

कटनी प्लेटफार्म के अंतिम छोर की तरफ जिस स्थान पर आगजनी की यह घटना हुई, वहां तक पहुंचने के लिए नगर निगम के अगिAशामक टैंकर को चुचुहियापारा की तरफ से लोकोखोली होकर जाना पड़ा।

इस बीच रेल कर्मियों द्वारा अगिAशामक यंत्र से आग बुझाने का काम जारी था, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बोगी तक पहुंचकर आग बुझाना काफी जोखिमभरा था, आग लगातार तेज हो रही थी। नगर निगम फायर बिग्रेड के पहुंचने और उनके प्रयास के बाद ही लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद उक्त बोगी को काटकर अलग किया गया, जिसके बाद उसे कोचिंग कांप्लेक्स भेजा गया।

घटना की जांच शुरू: आगजनी की यह घटना कैसे हुइर्? इसके बारे में अभी ठीक से पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि सुनसान इलाके में खड़ी इन बोगियों में रात असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। इन्हीं असामाजिक तत्वों ने इसमें आग लगा दी।

दूसरी आशंका यह भी है कि कुछ खानाबदोश लोग कई दिन तक सुनसान में खड़ी इन बोगियों में अपना कब्जा जमाकर इसमें रहने लगते हैं। वे इन्हीं बोगियों में भोजन बनाने के लिए आग भी जलाते हैं। हो सकता है कि ऐसे ही समय बोगी में आग लग गई हो। बहरहाल रेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालगाड़ी हटाई गई, यात्री ट्रेनों की लाइन बदली
आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप का माहौल हो गया था। रेलवे का अमला इस आशंका से और भी सकते में आ गया कि जिस स्थान में बोगी में आग लगी, ठीक उसकी बगल वाली लाइन में कोयला लोड एक मालगाड़ी भी खड़ी थी।

यदि आग भड़ककर इस मालगाड़ी तक पहुंचती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। बहरहाल रेलवे स्टाफ ने तत्काल उस मालगाड़ी को वहां से हटाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसी समय दो यात्री ट्रेनों का भी आना हुआ, जिस पर्र तत्काल निर्णय लेते हुए उक्त गाड़ियों की लाइन बदलकर उन्हें अन्य प्लेटफार्म में लाया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: