वेलिंगटन. ‘डिस्पोजल सीरिंज’ (एक ही बार इस्तेमाल हो सकने वाली सूई) के रूप में दुनिया को एक महत्वपूर्ण अविष्कार देने वाले न्यूजीलैंड के कोलिन मडरेक का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे।
उनके परिवार ने बताया कि लंबे समय से कैंसर से पीड़ित मडरेक का निधन तिमारु कस्बे के उनके घर में हुआ।
सूत्रों के अनुसार फार्मास्युटिकल और पशु चिकित्सा केमिस्ट के रूप में उन्होंने 46 अविष्कारों का पेटेंट करवाया था। इनमें बड़े जानवरों को बेहोश करने में इस्तेमाल की जाने वाली ट्रांक्विलाइजर डर्ट बंदूक और चोरों से बचाने वाला अलार्म भी शामिल है।
गौरतलब है कि उन द्वारा अविष्कार की गई डिस्पोजल सीरिंज ने दुनियाभर में संक्रमण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।