bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सड़क हादसों में 19 की मौत

डिब्रूगढ़/सूरत. असम और गुजरात में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में कुल 19 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

ऊपरी असम के लखीमपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक शादी पार्टी के 10 लोग मारे गए। जिला पुलिस अधीक्षक ए करीम ने बताया कि आज अलसुबह बाहबरी के पास हुई दुर्घटना में नौ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के बाद।

इस हादसे में घायल 20 लोगों को लखीमपुर और हरमोती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी ओर, रविवार की देर रात तापी जिले में एक कार और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में नौ लोग मारे गए और दो लोग घायल हो गए। बरदोली अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। बाजीपुरा गांव के पास कार में शव निकालने के लिए गैस कटर्स का इस्तेमाल करना बताया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: