bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अजितेश सहित पांच खिलाड़ियों को हटाया प्रिटी जिंटा ने

चंडीगढ़लगता है प्रिटी जिंटा अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही हैं। पहले जूनियर खिलाड़ियों का होटल बदलने के कारण चर्चा में आई प्रिटी अब 4 जूनियर और 1 सीनियर खिलाड़ी को घर भेजने के कारण फिर से सुर्खियों में है।

ताजा मामला 5 खिलाड़ियों को घर भेजने का है। 1 मई को मोहाली टीम मैनेजमेंट ने 5 खिलाड़ियों अजितेश अर्गल, यश गांधी, रिशी धवन, साहिल कुकरेजा और पंजाब रणजी टीम के कप्तान पंकज धर्माणी को वापस भेजने का फरमान दे दिया। दरअसल मोहाली टीम ने आईपीएल के लिए 29 खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया था। हालांकि कुछ जूनियर खिलाड़ी अभी भी मोहाली टीम के साथ है। जबकि आईपीएल की बाकी टीमों ने अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं किया।

उदाहरण के तौर पर कोलकाता नाइट राइर्डस के मालिक शाहरूख खान की टीम में शामिल जूनियर खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने के बाद ही वापस घर लौटेंगे। इन जूनियर खिलाड़ियों की अनुबंध राशि अलग-अलग है। मिली जानकारी के अनुसार जूनियर की राशि 10 से 12 लाख के बीच है।

निराशा तो हुई

इस बारे में जब भास्कर ने एक खिलाड़ी से बात की तो नाम नहीं छापने की शर्त पर उसने बताया कि हमे यह कहा गया कि आप अपने घर जा कर प्रैक्टिस करे, आप की जरूरत हुई तो आपको हम फोन पर कर देंगे। इस खिलाड़ी ने यह भी कहा कि जब होटल बदला गया था तब भी हमे निराशा हुई थी। खैर यह मैनेजमेंट का मामला है, हम क्या कर सकते हैं।

यह कोई मसला नहीं है मैकसवेल दूसरी तरफ किंग्ज इलेवन के सीईओ नील मैक्सवेल ने कहा कि यह कोई इश्यु नहीं है। जूनियर खिलाड़ियों को फिटनेस, कोचिंग और माहौल में ढालने के लिए टीम के साथ रखा गया था और उनका यह प्रोग्राम 30 अप्रैल को खत्म हो गया था लिहाजा कुछ जूनियर खिलाड़ी वापस चले गए हैं। हमने 20 खिलाड़ियों का स्कवैड रखा है और टीम मैनेजमेंट इन्हीं 20 खिलाड़ियों में से टीम चुनती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: