नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी द्वारा 32 सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी करने के मामले में सोमवार को भाजपा ने मौन विरोध किया जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद आज सदन में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मसले पर बातचीत करने के लिए चटर्जी से मुलाकात की।
भाजपा के सांसदों ने आज मुंह पर उंगली रखकर लोस अध्यक्ष के उस फैसले का विरोध किया जिसमें चटर्जी ने 32 सांसदों के खिलाफ असभ्य व्यवहार का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार समिति को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया था। आज एनडी के सांसदों द्वारा मौन रखे जाने के कारण चटर्जी ने सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
ताजा समाचार के मुताबिक आडवाणी और चटर्जी के बीच बातचीत शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस मसले का हल कुछ ही देर में निकल सकता है।