जालंधररविवार को बीएसएनएल के नेटवर्क में दिन भर प्रॉब्लम रही। इसके कारण रिलायंस के मोबाइल या लैंडलाइन से किसी भी बीएसएनएल नंबर पर बात करना संभव नहीं था। इस कारण रिलायंस धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिन में जब भी रिलायंस यूजर्स बीएसएनएल का नंबर मिलाते तो हमेशा एक ही रिसपॉंस मिलता ‘यह मार्ग व्यस्त है’। दिनभर रही इस समस्या के कारण जहां बच्चों के लिए संडे बोरिंग-डे बन गया, वहीं कोई फैमिली किसी के साथ घूमने की प्लैनिंग नहीं कर पाई। बीएसएनएल में किसी टैक्निकल प्रॉब्लम के कारण पब्लिक को इस परेशानी का सामना करना पड़ा।
रितेश ने बताया कि उसने अपने फ्रैंड के साथ एग्जाम की तैयारी के लिए टाईम फिक्स करना था लेकिन बीएसएनएल नंबर में प्रॉब्लम के कारण वह बात नहीं कर पाए। वहीं हार्डवेयर का काम करने वाले मनजीत सिंह ने बताया कि वह दिनभर दुकान पर एक कस्टमर की कॉल का इन्तजार करते रहे जिससे सामान मंगवाना था। उन्होंने बार-बार कॉल की लेकिन नंबर न मिलने पर कस्टमर ने कहीं और से सामान खरीद लिया। शाम को जब उसने कस्टमर से संपर्क किया तो इस नुकसान के बारे में पता चला।
इसके बारे में बीएसएनएल के डीजीएम संजय ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। यूजर्स को हो रही इस परेशानी का समाधान जल्द ही किया जाएगा।