bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

12 दिन की बच्ची पेन कार्ड धारक

जयपुर. गुलाबी नगरी में 12 दिन की आयु में चिंकी पारीक ने पेन कार्ड हासिल किया है। उसके पिता एडवोकेट आनंद पारीक ने चिंकी का पेन कार्ड बनवाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावेदारी जताई है।

चिंकी के पिता का दावा है कि चिंकी दुनिया की सबसे यंगेस्ट पेन कार्ड होल्डर है। आनंद पारीक ने बताया कि चिंकी को उसके जन्म पर करीब 50 हजार रुपए बतौर तोहफे मिले थे।

इस राशि को वह चिंकी के नाम पर म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते थे, लेकिन म्युचुअल फंड के लिए पेन कार्ड की अनिवार्यता होने के कारण उन्हें चिंकी का पेन कार्ड बनवाना पड़ा। चिंकी का पेन कार्ड बनने के बाद उन्हें पता लगा कि संभवतया चिंकी दुनिया की पहली बच्ची है, जिसने 12 दिन की उम्र में पेन कार्ड हासिल किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: