bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

‘शा-शा’ की इमेज से आगे बढ़ना चाहता हूं: चेतन

अमृतसर‘कहानी घर-घर की’ के फेम ‘शा-शा’ यानी चेतन हंसराज अब इस इमेज से बाहर निकलकर कुछ ज्यादा करना चाहते हैं। वह कहते हैं कि बॉलीवुड सपनों की डगर है। यह एक धोखा है, यह जानते हुए भी सब इसके सितारे बनना चाहते हैं। दिल्ली निवासी चेतन अमृतसर में सैवियो के शोरूम के उद्घाटन के लिए आए थे।

6 फुट से ज्यादा कद-काठी के इस नौजवान ने बचपन में ही 200 से अधिक विज्ञापन किए हैं। इसके बाद स्टेट लैवल तक वाटर पोलो खेला और मैन हंट में सैकेंड रनर-अप रहे। इसके बाद चेतन ने ‘टाटा सफारी’, ‘वेगन-आर’ और ‘थम्सअप’ के लिए टीवी कैंपेन की। सीरियल ‘कुमकुम’ और ‘कहानी घर-घर की’ से छोटे पर्दे में एंट्री के बाद चेतन ने मॉडलिंग की तरफ कभी मुड़कर नहीं देखा। चेतन ने बताया कि अब वह ‘पृथ्वी राज चौहान’ में नजर आएंगे। वह फिल्म ‘राज-दुलारा’, ‘प्यार इश्क और महोब्बत’, ‘एंथनी कौन है’ और हालिया रिलीज ‘भ्रम’ में अभिनय कर चुके हैं।

बालीवुड फैशन बदलने में माहिर : जस अरोड़ा

‘गुड़ नालों इश्क मिट्ठा’ से एलबम उद्योग में अपनी पहचान बनाने और दीप्ति भटनागर के साथ गीत ‘लोंग गवाचा’ से फिल्मी उद्योग में छवि निखारने वाले जस अरोड़ा छोटे और बड़े पर्दे पर हुनर दिखाने को बेकरार हैं। गल्र्स के पोस्टर ब्वाय जस अरोड़ा बतातें हैं कि उनकी फिल्म ‘यहां के हम सिकंदर’ भी जल्द ही दर्शकों के सामने प्रस्तुत होगी।

स्मृति ईरानी के साथ ‘थोड़ी सी जमीं, थोड़ा आसमान’ में भी वह नजर आएंगे। वह फिल्म ‘दुश्मन’, ‘मैं सोलह बरस की’, ‘मानसून वैडिंग’, ‘डेंजर’, ‘चलते-चलते’, ‘प्यार के साइड इफैक्ट्स’ में काम कर चुके हैं। हंसमुख स्वभाव और चुटकीले अंदाज के धनी जस से जब बॉलीवुड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बालीवुड एक ऐसी दुनिया है, जो फैशन बदलने में माहिर है। संगीत प्रेमी जस माडलिंग को पैशन मानते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: