bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

स्पैशल बच्चे, खास परफॉर्मैस

अमृतसरतालियों की रिदमिक ताल और अपने डांस कोच के साथ स्टैप से स्टैप मिलाकर डांस करते ‘कोशिश’ (रैडक्रास स्कूल फार डैफ एंड डंब) के बच्चों को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि ये स्पैशल बच्चे हैं। मौका था स्टालवार्ट्स हाई स्कूल और कोशिश की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘उड़ान-08’ का। इसमें दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर और 94.3 माय एफएम दिल से रेडियो पार्टनर था। कार्यक्रम में फिल्म ‘तारे जमीं पर’ फेम दर्शील सफारी आकर्षण का केंद्र थे।

कार्यक्रम में स्पैशल बच्चों के लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया था। कार्यक्रम ‘से नो टू चाइल्ड लेबर एंड फीमेल फीटिसाइड’ थीम पर आधारित था। इसके तहत पेंिटंग और डांस कंपीटिशन करवाया गया। इसमें कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. बलदेव राज चावला चीफ गैस्ट थे। विधायक अनिल जोशी और मेयर श्वेत मलिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। स्टालवार्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने सभी का स्वागत किया।

मैं हूं दर्शील..

ड्राइंग कंपीटिशन में 10 स्कूलों से लगभग एक हजार स्टूडैंट्स ने पार्टीसिपेट किया। कोई अपनी पेंटिंग में कुदरत को उतारने में मगन था, तो कोई काटरून बनाने में। ‘से नो टू चाइल्ड लेबर एंड फीमेल फीटिसाइड’ थीम आधारित डांस कंपीटिशन में 10 स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया। ‘कोशिश’ रैडक्रास स्कूल फार डैफ एंड डंब के बच्चों की ओर से दी गई परफार्मैस आकर्षण का केंद्र रही। कामेडियन सुरिंदर फरिश्ता ‘घुल्ले शाह’ ने हंसगुल्लों से लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल नीरा शर्मा, डीएवी के रीजनल डायरैक्टर धनीराम, डीटीओ वीके सेतिया, जिला भाजपा अध्यक्ष बख्शी राम अरोड़ा आदि भी मौजूद थे।

रिजल्ट :

पेंटिंग कंपीटिशन के ग्रुप ए में दानिश सहाय, किडजी स्कूल, कशिश अग्रवाल, डीएवी पब्लिक स्कूल और वंशिका अरोड़ा, सिंफनी स्कूल ऑफ आर्ट क्रमश : फस्र्ट, सैकेंड व थर्ड रहे। ग्रप-बी में फस्र्ट दोशांत कालिया, मानव पब्लिक स्कूल, सैकेंड परीक्षा राय, डीएवी पब्लिक स्कूल और थर्ड नवप्रीत कौर, मॉडल स्टडी स्कूल रहे। ग्रुप सी में कृतिका शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल, हिताक्ष, मानव पब्लिक स्कूल और दानिश, मॉडल स्टडी स्कूल क्रमश: फस्र्ट, सैकेंड व थर्ड रहे।डांस कंपीटिश में डीएवी पब्लिक स्कूल फस्र्ट, होली हार्ट प्रैजीडैंेसी स्कूल सैकेंड और मॉडल स्टडी स्कूल थर्ड रहा।

तारों की रैली

कन्या भ्रूण हत्या और चाइल्ड लेबर जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए छोटे-छोटे बच्चों का कारवां स्केटिंग करते जैसे-जैसे आगे बढ़ा उसमें लोग जुड़ते गए। ‘स्टॉप फीमेल फिटिसाइड’ और ‘मां-बाप जाग जाओ, अपनी संतान को बचाओ’ के नारे लगाते हुए बच्चे नेहरू शॉपिंग काम्पलैक्स से क्रिस्टल चौक तक पहुंचे। इस रैली का आयोजन स्टॉलवार्ट्स हाईस्कूल ने ‘आई एम स्पैशल’ के तहत किया था। इसमें दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर और 94.3 माय एफएम दिल से रेडियो पार्टनर था। एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने लेबर चाइल्ड पर नुक्कड़ नाटक भी खेला। इस अवसर पर डीटीओ वीके सेतिया और इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव सेखड़ी भी उपस्थित थे। स्टालवार्ट्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्केटर्स हुए शामिल रैली में अमृतसर के तीन स्केटिंग विंग्स अमृतसर रोलर स्केटर क्लब, परफैक्ट अकैडमी और डर्बी रोलर स्केटिंग क्लब के बच्चों ने हिस्सा लिया। अमृतसर रोलर स्केटर क्लब के इंचार्ज हरकवल सिंह ने कहा कि रैली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए ऐसी रैलियों का आयोजन जरूरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: