bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

नॉर्मली ही ट्रीट करें खास बच्चों को : दर्शील

अमृतसर‘तारे जमीं पर’ से मैगा स्टार बने नन्हे दर्शील सफारी की झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए उनके फैंस के कारण रविवार को गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में पांव रखने तक की जगह नहीं बची थी। रिजॉर्ट में एंटर करते ही इस नन्हे स्टार के हजारों फैंस आटोग्राफ लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। चेहरे से मासूम दिखने वाले इस नन्हे स्टार की दिल को छूने वाली बातों और नटखट अदाओं ने सब को कायल बना दिया। वह स्टालवार्ट्स हाई स्कूल द्वारा कोशिश (स्पैशल स्कूल फार डैफ एंड डंब, रैडक्रास) के सहयोग से करवाए गए कार्यक्रम ‘उड़ान-08’ में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान वह अपने मोबाइल पर गेम खेलता रहा।

मीडिया से रू-ब-रू दर्शील बार-बार डोर बैल बजा रहा था, पियन के आते ही हंस पड़ता। दर्शील ने बताया कि वह गोल्डन टैंपल देखना चाहता है। सोमवार को वह गोल्डन टैंपल जाएगा।

दर्शील ने बताया कि उनके स्कूल में वेकेशन होने के कारण वह टूर पर निकले हैं। ‘तारे जमीं पर’ से लोगों को काफी प्रेरणा मिली है, क्योंकि हर बच्च स्पैशल होता है और उसको उसकी रुचि के अनुसार ही पढ़ाना या कला में डालना चाहिए। पेरैंट्स को उस पर अपने डिसीजन नहीं थोपने चाहिए।

दर्शील ने कहा कि जिस प्रकार घर में नॉर्मल बच्चे को ट्रीट किया जाता है, उसी प्रकार स्पैशल बच्चों को भी ट्रीट करना चाहिए। अगर ऐसे बच्चों का साथ दिया जाए, तो वे नॉर्मल बच्चों से भी बड़ा काम कर दिखाने की क्षमता रखते हैं। फ्यूचर प्लान के बारे में उन्होंने बताया कि वह फस्र्ट प्रायोरिटी अपनी स्टडी को देंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर आप आमिर खान की जगह होते, तो क्या करते, तो उन्होंने कहा, ‘मैं दर्शील ही रहना चाहता हूं।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: