HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुहिम जल्द

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन जल्द ही जिले में फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुहिम शुरू करेगा। इसके लिए एक पांच सदस्यीय स्थाई कमेटी का गठन किया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय नीम-हकीमों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन भी गंभीर है।

कलेक्टर की ओर से भी बार-बार सीएमएचओ कार्यालय को पत्र भेज कर कार्रवाई की हिदायत दी गई, लेकिन अनेक बार दबाव पड़ने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए इस बार चिकित्सा महकमे को पुलिस की सहायता भी दिलाई जाएगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की गई स्थाई समिति में सीएमएचओ को सदस्य सचिव बनाया गया है।

इसमें पुलिस और अन्य विभागों के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। यह समिति उन फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो आयुर्वेद, होम्योपैथी या इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से डिग्री लेने के बाद भी धड़ल्ले से एलोपैथी दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। समिति उन लोगों पर भी कार्रवाई करेगी जो बिहार-बंगाल से फर्जी डिग्रियां लेकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: