HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बेरोजगार एक्सप्रेस,89.20 फीसदी ने परीक्षा दी

अजमेर. train ग्रुप डी के 2 हजार 401 पदों के लिए आजमाया राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के युवकों ने अपना भाग्य। किशनगढ़ स्टेशन पर टेबल व अन्य सामान पटका, युवकों ने जगह नहीं मिलने पर पटरियां उखाड़ने की कोशिश की। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को करना पड़ा बल प्रयोग, लाठियों से हड़काकर हुड़दंगियों को खदेड़ा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रुप डी के 2 हजार 401 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में अजमेर मंडल में 89.20 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अजमेर के 56, किशनगढ़ के 10 और ब्यावर के 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए शारीरिक परीक्षा में चयनित 25 हजार 159 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

रविवार को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक हुई परीक्षा में 22 हजार 442 अभ्यर्थी शामिल हुए। अजमेर के बहुत से परीक्षा केंद्र ऐसे थे, जहां पर उपस्थिति शत प्रतिशत रही, वहीं कुछ जगह 70 फीसदी ने ही दी परीक्षा। शाम पांच बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों से कापियां मंडल रेल
प्रबंधक दफ्तर के कंट्रोल रूम में पहुंची जहां से देर शाम को कापियां एजेंसी को सौंप दी गई जो उन्हें जांचने के लिए संबंधित स्थान तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

प्रश्न-पत्र लेकर भागा
रेलवे में ग्रुप डी श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र लेकर भाग गया। रामगंज पुलिस के अनुसार ब्यावर रोड स्थित दयानंद हिंदी बाल निकेतन विद्यालय परीक्षा केन्द्र प्रभारी की रिपोर्ट पर अलवर के अजगढ़ निवासी कैलाश चंद्र मीणा पुत्र रंगलाल मीणा के खिलाफ प्रश्न पत्र लेकर चंपत होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। नियमानुसार बाहर निकलने वाले परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका परीक्षक के पास जमा कराना जरूरी है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: