नंदीग्राम. नंदीग्राम एक बार फिर हिंसा के चपेट में हैं। आज यहां सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ताओं और भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी के सदस्यों में हुई ताजा झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी के सदस्य नंदीग्राम के भूमि अधिग्रहण और औद्योगिकरण का विरोध कर रहे थे जिसकी कारण दोनों गुटों में झड़प हुई।
पुलिस के अनुसार दोनों गुटों ने एक दूसरे पर आग और हथगोलों से हमला किया। इस हमले में भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी के दो सदस्य घायल हो गए।
नंदीग्रान के एसपी एस. पांडा के अनुसार नंदीग्राम के ब्लाक दो के सतंगबरी और जांमबरी इलाके में हिंसा के वारदात हुए । इस झड़प में भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी के गोपाल ज्ञान और उत्पाल मंडल घायल हो गए। इन दोनों को नंदीग्राम अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।