नई दिल्ली. नवी मुंबई पुलिस ने वाशी, तुर्भे और कोपरी इलाकों में चल रहे तीन बार में छापे मारकर 50 बारबालाओं को गिरफ्तार किया है।
एक समाचार चैनल की वेबसाइट की खबर के मुताबिक गिरफ्तार की गई 50 बारबालाओं में से 25 नाबालिग हैं। पुलिस ने एक एनजीओ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई की और यह छापे रविवार की पूरी रात डाले गए।
गिरफ्तार बारबालाओं को सोमवार को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा और फिर बेलापुर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पिछले कुछ महीनों में बीयरबार पर डाले गए छापों में यह सबसे बड़ा छापा है।