bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

डॉ. अमित के दस गुर्गे अभी भी फरार

अम्बाला सिटीजनवरी 2008 को गुड़गांव में मुरादाबाद पुलिस की बदौलत किडनी रैकेट का खुलासा करने वाली जांच टीम को अभी भी डॉक्टर अमित का नेटवर्क संभालने वाले दस अन्य गुर्र्गो की तलाश है। जांच टीम ने इन लोगों के नाम व पत्ते खंगाल लिए हैं। सीबीआई गिरफ्त से बाहर चल रहे इन गुर्र्गो में डॉक्टर अमित की पत्नी पूनम का नाम सबसे ऊपर है। सीबीआई ने उसके बारे में एंबेसी को सूचित कर दिया है। गुर्र्गो के नाम व पतों का जिक्र जांच टीम ने कोर्ट को सौंपे दस्तावेजों में किया है।

ये हैं वो लोग :

सीबीआई ने गहन जांच के बाद जिन लोगों के नामों का खुलासा किया है, उनमें सुजीत झा, रमेश, यशपाल शर्मा, अमित धीमान, राजू, पूनम कुमार, सुनैना सैनी, शाहिद, डॉक्टर सूरता राम बिश्नोई, डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, विक्रम सिंह हैं। आने वाले दिनों में इनमें से किसी भी आरोपी को कोर्ट में पेशी पर लाया जा सकता है।

गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे राज :

इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जो डॉक्टर अमित के अस्पताल में गरीब लोगों की किडनियां निकलवाकर भारी मुनाफा कमाते थे। जिसका जिक्र जांच टीम ने दस्तावेजों में किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: