HomeSportsOther Sports Other Sports

खली के लिए आठ फुट का दरवाजा

नाहन. दुनिया में ‘ग्रेट खली’ के नाम से प्रसिद्ध ‘डब्ल्यूडब्ल्यूएई’ चैम्पियन हिमाचल प्रदेश के निवासी दिलीप सिंह राणा का गांव उनके स्वागत की तैयारी में है। राणा की लंबाई सात फुट तीन इंच हैं और इसे देखते हुए उनके घर में आठ फुट ऊंचे दरवाजे का निर्माण कराया गया है।

खली की मां तांदी देवी ने बताया, ‘‘वह ढ़ाई साल बाद आ रहा है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं उसे दिल्ली लेने नहीं जा सकी। हम उसे गांव में अच्छी सुविधा देना चाहते हैं।’’

गौरतलब है कि खली का जन्म 27 अगस्त 1972 में एक गरीब परिवार हुआ। खली ने गरीबी के बहुत बुरे दिन भी देखें है। उसने पैसे कमाने के लिए मजदूरी भी की। बाद में वह सुरक्षा गार्ड बनने शिमला गया जहां पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख महाल सिंह भुल्लर की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने उसे पंजाब पुलिस में भर्ती कराया जहां से राणा की किस्मत बदल गई।

खली डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन की दुनिया में देश का नाम रौशन करने के साथ ही उन्होंने एक नया मुकाम हासिल किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: