bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बीच का रास्ता, चटर्जी वापस लेंगे फैसला

नई दिल्ली. अवज्ञाकारी व्यवहार का आरोप लगाकर 32 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेषाधिकार समिति को अनुशंसा करने संबंधी लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के फैसले का विरोध कर रहे विपक्ष ने चटर्जी के साथ मिलकर बीच का रास्ता निकाला है।

इस मामले को सुलझाने के लिए सोमवार को चटर्जी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर बीच का रास्ता निकाला। सूत्रों ने बताया है कि विपक्ष सदन में अब आज्ञाकारी व्यवहार करेगा और इसका निरीक्षण करने के बाद चटर्जी अपनी विवादास्पद अनुशंसा को वापस लेंगे।

यह भी बताया जा रहा है कि विवाद के मुद्दे पर सदन में बहस होगी और विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी बोलेंगे और फिर सरकार का पक्ष विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी रखेंगे।

गौरतलब है कि चटर्जी ने कड़ा रवैया अपनाते हुए अवज्ञाकारी व्यवहार करने पर एनडी के 32 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेषाधिकार समिति को अनुशंसा की थी जिस पर आज विपक्ष ने मुंह पर उंगली रखकर सदन में विरोध प्रकट किया था।

संबंधित खबरें
* लोकसभा स्थगित, चटर्जी से मिले आडवाणी
* चटर्जी ने थमाए 32 सांसदों को नोटिस
* एनडीए का हंगामा, चटर्जी ने बंद कराए कैमरे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: