नई दिल्ली.जी हां, सुनकर शायद आपको विश्वास नहीं होगा, हमारे देश के वीवीआईपी के घरों में बिजली के सामानों के मरम्मत में 1 लाख से 10 लाख का वार्षिक खर्च आता है।
यह आकंडे़ हमें पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट से सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से मिला है। यह विभाग हमारे देश ने आला नेताओं के बंगलों में बिजली के जुड़ी सामानों के मरम्मत में 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक खर्च करता है और यह पैसा जाता है देश की जनता के जेब से।
पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट पहले तो जानकारी देने के इच्छुक नहीं दिखे लेकिन बाद में वे पिछले तीन सालों में हुए खर्च का ब्यौरा देने के लिए तैयार हुए। पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट द्वारा उपल्पध जानकारी के अनुसार, सरकार ने 2007-08 में राहुल गांधी के बंगले 12 तुगलक लेन के बिजली संबंधी मरम्मत में 9.61 लाख रुपए खर्च किए हैं और इस रकम में उनका बिजली बिल शामिल नहीं हैं।
2005-6 यह खर्च सिर्फ 2.94 लाख ही था जोकि अगले साल बढ़कर 8.84 लाख तक पहुंच गया। वहीं राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के घर में बिजली मरमम्त में 2007-08 में 12 लाख तक का खर्च आया।
इस विभाग ने हर वीवीआईपी के बंगले के बिजली मरम्मत में औसतन 1.55 लाख रुपए खर्च किए हैं। इन वीवीआईपी में आईके गुजराल, एच डी देवीगौड़ा, चन्द्रशेखर शामिल हैं।