नई दिल्ली. 32 सांसदों को अवज्ञाकारी व्यवहार के लिए नोटिस जारी किए जाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और एनडीए के बीच सहमति बन गई और चटर्जी ने सांसदों पर कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया।
इससे पहले सोमनाथ चटर्जी को विपक्ष ने आज्ञाकारी व्यवहार करने का आश्वासन दिया और बदले में कड़े तेवर दिखाने वाले चटर्जी ने नरम रवैया अपनाते हुए कुछ ही देर बाद अपना पुराना फैसला वापस ले लिया जिसमें उन्होंने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेषाधिकार समिति को निर्देशित किया था। अब सोमनाथ ने फैसला वापस लेने की बात कहते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सांसदों से नोटिस वापस ले लिए जाएंगे।
विपक्ष और चटर्जी के बीच गतिरोध खत्म हो जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। आज सुबह सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था क्योंकि चटर्जी के फैसले पर विपक्ष ने मुंह पर उंगली रखकर विरोध जताया था।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर में फिर शुरू होने के तुरंत बाद ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।
संबंधित खबरें
* बीच का रास्ता, चटर्जी वापस लेंगे फैसला
* लोकसभा स्थगित, चटर्जी से मिले आडवाणी
* चटर्जी ने थमाए 32 सांसदों को नोटिस
* एनडीए का हंगामा, चटर्जी ने बंद कराए कैमरे