bhaskar Web English
HomeNewsNational National

हेगड़े की पुत्री और देवगौड़ा का पुत्र

रामानगरम. कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कई दिग्गज आमने सामने नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े की पुत्री ममता हेगड़े निचानी और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के पुत्र एच. डी. कुमारस्वामी के बीच होने वाले मुकाबले की हो रही है।

बंगलौर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रामानगरम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व रामकृष्ण हेगड़े और देवगौड़ा कर चुके हैं। अब इस सीट के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव में ममता और कुमारस्वामी के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

कुमारस्वामी सबसे पहले वर्ष 2004 में विधानसभा पहुंचे और फरवरी 2006 में वह राज्य के मुख्यमंत्री भी बने। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनतादल - सेक्युलर (जेडी-एस) गठबंधन की यह सरकार बीस महीने तक शासन कर पाई।

कांग्रेस में दो वर्ष पूर्व शामिल हुई ममता को कांग्रेस ने टिकट देकर रामानगरम विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। इस सीट से भाजपा ने एन. रूद्रेश को टिकट दिया है वहीं चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी समर में कूद चुके हैं।

ममता ने 24 अप्रैल को नामंकन पत्र भरन के दूसरे दिन से ही चुनाव प्रचार में जुट गई थीं। गौरतलब है कि रामनगरम को हाल ही में जिला का दर्जा दिया गया है। ममता ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। वहीं दूसरी ओर कुमारस्वामी युवाओं के बीच सबसे अधिक पहुंचने का प्रयास करते रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: