News
International International लंदन. ब्रिटीश किशोरी स्कारलेट की मां फियोना ने कहा है कि वे अपनी बेटी के कातिलों में से एक को पहचानती हैं। फियोना ने कहा कि कातिल बहुत पैसेवाला है और उसकी पहुंच भी बहुत उपर तक है।
फियोना ने कहा कि बहुत से लोगों ने मुझे उस व्यक्ति का नाम बताया है। उसके पास बहुत पैसा है शायद यही वजह है कि पुलिस उसका नाम छुपाने की इतनी कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि गोवा में 9 दिन बिताने के बाद आज फियोना लंदन वापस लौट गई हैं। फियोना ने कहा कि मुझे बहुत से लोगों ने कहा कि वे इस व्यक्ति और उसके गिरोह से परेशान हो गए हैं और सभी चाहते हैं कि उसे सजा मिले।फियोना ने उम्मीद जताई है कि ए0क बार केस सीबीआई के हाथ में चला गया तो कातिल को अवश्य सजा मिलेगी क्योंकि सीबीआई किसी के इशारों पर नहीं चलती।
ब्रिटीश अखबार गार्जियन में छपी खबर के अनुसार, स्कारलेट मर्टर के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ब्रिटीश की 15 वर्षीय स्कारलेट भारत घूमने आई थी। 18 फरवरी को उनकी लाश गोवाके अंजुना बिच पर मिली थी।
स्कारलेट हत्याकांड पर फिल्म बनने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्कारलेट की मां ने कहा कि अगर वे फिल्म में गोवा की भ्रष्ट पुलिस को दिखाना चाहते है तो काफी अच्छी बात है लेकिन मैंने सुना है कि फिल्म का नाम रेव पार्टी है जो कि मुझे पसंद नहीं है।
संबंधित खबरें
* स्कॉरलेट प्रकरण: भारतीय पोस्टमार्टम अवैध थे
* स्कारलेट केस: ब्रिटिश पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम
* स्कारलेट केस: मामले की सीबीआई जांच
* स्कॉरलेट प्रकरण: पुलिस ने गुमराह किया
* स्कारलेट केस : महिला आयोग भेजेगा टीम