bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सुप्रीम कोर्ट का श्रीदेवी को नोटिस

नई दिल्ली. श्रीदेवी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को सुप्रीम कोर्ट ने आज 9.66 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में नोटिस जारी किया है।

प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन और न्यायाधीश एम. के. शर्मा की खंडपीठ ने मुंबई की मधु गुप्ता की याचिका पर श्रीदेवी को नोटिस जारी किया है।

गुप्ता मुंबई में फोटो फिल्म व्यवसाय चलाती हैं। वह श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर व ससुर सुरेन्द्र कपूर के फिल्म निर्माण उद्योग में उपयोग की जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराती हैं।

गुप्ता का श्रीदेवी पर आरोप लगाया है कि मार्च 2007 में उनके द्वारा दिए 9.66 करोड़ रुपये के तीन चेक बाउंस कर गए थे क्योंकि उनके (श्रीदेवी के) बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: