Magazine
Bachhon Ka Kona Bachhon Ka Kona मुंबई.
हजारों लोंगो की भीड़ के सामने जब उसके हाथ लाइव स्कैच बना रहे थे तो हर कोई दंग हो गया था। वह 10 साल की उम्र में मात्र 30 मिनट के अंदर स्केच को पूरी तरह बना चुका था और इसके साथ ही हारिश इम्तियाज खान ने अपना नाम गिनिज बुक में दर्ज करने की तैयारी कर ली है। यह कारनामा उसने 26 अप्रैल को पुणे में कर दिखाया था। उसकी इस कला से उसके माता पिता बेहद खुश है और अब वे अपने बेटे का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में देखना चाहते है।
भास्कर से बात करते हुए हारिस की मां का कहना है कि हम हारिश के द्वारा बनाई गई स्केच को गिनिज बुक में दर्ज कराने के लिए भेजने जा रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि इतनी कम उम्र में किसी ने अभी तक 30 मिनट में सबके सामने इस तरह का लाइव स्केच बनाने का रिकार्ड नहीं बनाया होगा।
३ साल की उम्र से शुरू हुआ सिलसिला
वैसे तो हारिस का जन्म भोपाल में हुआ है पर उसका परिवार पुणे शहर में रहता है और अभी वह चौथी कक्षा का छात्र है। हारिस ने ३ साल की उम्र से ही स्केच बनाना शुरू कर दिया था। उसने इस विद्या में अपने आपको खुद ही पारंगत किया है। हारिश को ड्राइंग , स्कैचिंग और पोट्र्रेट बनाने का शौक है। इस विधा में उसका प्रिय विषय महात्मा गांधी है। हारिस ने अभी तक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और बहुत से प्रमाण पत्र और अवार्ड जीत चुका है।
पसंदीदा पेंटिग
हारिस की पसंदीदा पेंटिग लियोनार्ड द विंस्की द्वारा बनाई गई मोनोलिसा है। उसका कहना है कि मोनोलिसा को देखने से ऐसा लगता है कि वो आंखो से मुस्करा रही हो। उसने इसे देखकर बनाने का प्रयास किया था और उसे इसके होंट और आंखे बनाने में थोड़ी मुश्किल आई थी । वैसे हारिस का मानना है कि किसी भी स्केचिंग में आंखों और होंट का चित्रण बहुत मायने रखता है और इस मामले में मोनोलिसा कुछ अलग है। इंटरनेशनल आर्ट एण्ड क्राफ्ट कांटेस्ट 2007 में उसकी कला को सर्वोत्तम घोषित किया गया था।
फिल्मी सितारे भी हुए मुरीद
हारिस अभी तक दिलीप कुमार, देवानंद, आमिर खान से भी मिल चुका है तथा उनके स्केच बना चुका है। हारिश की प्रतिभा को देखकर सभी यही कहते हैं इतनी छोटी सी उम्र में इस तरह की स्कैचिंग आश्चर्य करने वाली है। उसने तारे जमीन पर फिल्म की स्क्रीनिंग के समय भी आमिर खान और दर्शील सफारी की स्कैचिंग की थी और आमिर खान भी उसकी इस कला के मुरीद हो गए थे। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम भी उसकी इस कला की तारीफ कर चुके हैं।
संक्षिप्त परिचय :
पूरा नाम : हारिस इम्तियाज खान
उम्र : 10 साल
कक्षा : 4
विद्या : स्कैचिंग, ड्राइंग , पोट्र्रेट बनाना
माता पिता : हुमा , इम्तियाज खान
इतनी छोटी सी उम्र में इतनी खूबसूरती से सफलता पूर्वक बेहतरीन पोट्र्रेट बनाना बड़ी बात है। इस माध्यम में चारकोल से पोट्र्रेट बनानाबहुत कठिनाई का काम होता है।
सुधाकर चवन , वरिष्ठ चित्रकार