Sports
Other Sports Other Sports साओ पाओलो.
ब्राजील के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने पिछले हफ्ते तीन पुरुष वेश्याओं के साथ हुई अपनी मुलाकात के लिए माफी मांगी है। रोनाल्डो ने ब्राजील के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वे वेश्याओं के साथ अपनी मुलाकात के लिए बहुत दुखी और र्श्िमदा हैं। रोनाल्डो ने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया है।
एसी मिलान के खिलाड़ी रोनाल्डो ने इस बात से इंकार किया कि उन्होने उनमें से एक वेश्या के साथ सेक्स किया और ड्रग्स लिया था। लेकिन रोनाल्डो ने इस बात को स्वीकार किया कि यह घटना उनके कैरियर को खत्म कर सकती है।
तीन बार फीफा के प्लेयर ऑफ द ईयर रहे रोनाल्डो ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए इस पर शर्मिंदगी प्रकट की है।
रोनाल्डो ने कहा कि वे इन पुरुष वेश्याओं के बारे में नहीं जानते थे। अगर वो इस बात को जानते तो इनके साथ मोटल में कभी भी नहीं जाते। रोनाल्डो ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि ये लड़के हैं, उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे इनके साथ संबंध नहीं बनाएंगे।
गौरतलब है कि इटली के एसी मिलान क्लब की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो ब्राजील में घुटने के ऑपरेशन की वजह से आराम कर रहे हैं। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि उस रात फुटबॉल का मैच देखने के पहले ही वे शराब पी चुके थे, पर वे शराब के नशे में चूर नहीं थे।
रोनाल्डो के अनुसार उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में इस प्रकार की गलती शायद ही पहले कभी की हो। कोई भी गलती कर सकता है, पर मैंने एक बड़ी गलती की है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रोनाल्डो ने कोई अपराध नहीं किया है, क्योंकि कानूनी रूप से ब्राजील में वेश्यावृत्ति वैध है।