HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सड़क हादसे में तीन की मौत

भोपाल.होशंगाबाद हाइवे पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात जीप और मोटर साइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों और जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिसरोद पुलिस के मुताबिक हरिगंगा नगर, मिसरोद निवासी अभिषेक शर्मा (20) और किशन मीणा (45) अपनी मोटर साइकिल से हमीदिया अस्पताल जा रहे थे। गाड़ी अभिषेक चला रहा था।

जब दोनों दोस्त ग्यारहमील के पास फनसिटी के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही जीप एमपी39/डी/213 के ड्राइवर ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। जब ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था तभी जीप में सवार राजगढ़ निवासी रामप्रकाश सेन खिड़की से सिर निकालकर पान थूकने लगा। तेज रफ्तार जीप ने सामने से आ रही मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जीप तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक सवार अभिषेक और किशन काफी दूर जाकर गिरे। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन और रामप्रकाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। अभिषेक स्कूल का छात्र था, जबकि किशन दूध डेयरी चलाता था। जीप में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। राजगढ़ निवासी यह लोग सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने होशंगाबाद जा रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जीप जब्त कर ली है।

मिनी बस पलटी, आधा दर्जन घायल

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक, मिनीबस एमपी04/एच/8459 रविवार की सुबह जिंसी से बोर्ड आफिस की ओर जा रही थी। रास्ते में स्लाटर हाउस के पास मिनीबस ने एक हाथ ठेले में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से मिनीबस पलट गई। इससे उसमें सवार आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई थी। जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ठेला चालक चर्च रोड, जहांगीराबाद निवासी राशिद बेग की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। राशिद को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को रास्ते से हटाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: