HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

‘रुचि के मुताबिक चुनें कॅरिअर’

भोपालकॅरिअर से जुड़े कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो हर स्टूडेंट की जिंदगी में उठते हैं। एमएससी करने के बाद स्टूडेंट पूछते हैं, अब आगे क्या करूं। इंजीनियरिंग और अब तो डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी छात्र इन्हीं सवालों में उलझे रहते हैं। बारहवीं पास हर स्टूडेंट्स पूछता है कि इसके बाद कौनसा कॅरिअर अपनाऊं। इन सब सवालों का पहला जवाब यही है कि जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी को चुनें। दैनिक भास्कर और टाइम इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में आयोजित कॅरिअर फेयर में मशहूर कॅरिअर काउंसलर परवीन मल्होत्रा ने यह बातें स्टूडेंट्स से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अक्सर स्टूडेंट्स उस क्षेत्र को चुन लेते हैं जहां उनकी रुचि ही नहीं होती। यही वजह होती है कि उन्हें काम तो मिल जाता है लेकिन वो अपनी जॉब से खुश नहीं होते।

बाहर का ग्लैमर न देखें

बिट्ठन मार्केट ग्राउंड में चल रहे कॅरिअर फेयर के दूसरे दिन आयोजित व्याख्यान में काउंसलर परवीन मल्होत्रा ने कहा कि बाहरी चमक-दमक को देखकर कोई कॅरिअर न चुनें। उसके भीतर की चुनौतियों को समझें और फिर अपनी क्षमता और रुचि के मुताबिक निर्णय लें। काम वही चुनें जिसे एंजॉय करते हें अन्यथा परफार्मेस गिरेगा और तनाव के कारण सेहत भी खराब होगी।

पहले वर्क एक्सपीरियंस लें

एक अभिभावक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में परवीन मल्होत्रा ने कहा कि अगर बेटी को इंजीनियरिंग के दौरान आईटी कंपनी में जॉब मिल गई है तो उसे जॉब करने दें। इसके बाद बेटी को एमबीए करने दें क्योंकि उसे वर्क एक्सपीरियंस मिल जाएगा जोकि एमबीए में काम आएगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद तुरंत नया कोर्स ज्वाइन करने की बजाय पहले वर्क एक्सपीरियंस हासिल करना जरूरी है।

डिग्री नहीं आपका काम देखा जाता है

एनीमेशन की तरह कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां आपकी डिग्री नहीं बल्कि आपका प्रोफाइल देखा जाता है। क्रिएटिव फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा ले सकते हैं लेकिन ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां आपका काम देखा जाता है। कॅरिअर फेयर में रविवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स विभिन्न कॅरिअर ऑप्शन के बारे में जानकारियां लेते रहे। इंडियन एयर फोर्स के स्टॉल पर युवा लड़के लड़कियों का तांता लगा रहा। स्टूडेंट्स को इस स्टॉल पर एनडीए, सीडीएसई और एसएससी एक्जाम की तैयारी से संबंधित जानकारियां दी गईं। टेक्नीकल ब्रांच में एयरोनॉटिकल इंजीनियर और यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम के अलावा ग्राउंड ड्यूटीज ब्रांच में एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक और मीटरोलॉजी की तैयारी के संबंध में स्टूडेंट्स को जानकारी दी गईं।

फ्रेंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेज ट्रेनिंग के स्टॉल पर एविएशन और ट्रेवल एंड टूरिज्म के एक साल के डिप्लोमा कोर्स के बारे में स्टूडेंट्स और अभिभावकों ने उत्सुकता के साथ सूचना प्राप्त की। भानपुरा स्थित पीपुल्स कॅरिअर एकेडमी द्वारा नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए रेगुलर कोर्स चलाया जा रहा है। आईआईटी, एआईईईई, एआईपीएमटी और एमपीपीएमटी आदि परीक्षाओं के एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

साथ ही स्टूडेंट्स को स्कूल का कोर्स भी कवर कराया जा रहा है ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं ने भी अच्छे मार्क्‍स स्कोर कर सकें। पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स को बारहवीं कक्षा के मार्क्‍स के आधार पर एडमिशन दिया जा रहा है। एआईसीटीई और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त होटल मैनेजमेंट की डिग्री लेने के बाद छात्रों को प्लेसमेंट भी संस्थान द्वारा दिलाया जा रहा है।

दस नंबर स्थित अलीज एकेडमी में स्टूडेंट्स का साइकोलॉजिकल असेसमेंट करते हुए उन्हें पढ़ाया जाता है। एकेडमी द्वारा स्टूडेंट्स के लिए कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक होम ट्यूटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए क्लासरूम टीचिंग की सुविधा भी दी जा रही है। एकेडमी के बिजनेस मैनेजर आनंद कुमार दुबे ने बताया कि 5 मई से समर कैंप शुरू होने जा रहा है, जिसमें स्पेशल फीचर बच्चों को नैतिक शिक्षा, मेडीटेशन, योग, मेमोरी बढ़ाना, वैदिक मैथ्स, फास्ट कैलकुलेशन और राइटिंग में सुधार लाना सिखाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: