HomeSportsOther Sports Other Sports

स्पेनिश लीग खिताब पर रियल मैड्रिड का कब्जा

मैड्रिड. डेविड बेहकम, फेवियो कपैलो और रोबटरे कालरेस जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी रियल मैड्रिड ने 118 मिलियन यूरो इनामी राशि के स्पेनिश लीग फुटबॉल खिताब पर कब्जा कर लिया। खिताबी भिड़ंत में मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से शिकस्त दी। मैड्रिड ने रिकॉर्ड 31वीं बार स्पेनिश लीग पर कब्जा किया है।

सबसीच्यूट गोंजेलो हिगुएन ने 89 मिनट में विजय गोल दागा और ओसासुना को 2-1 से हरा दिया। हालांकि इससे ठीक दो मिनट पहले ही आर्जेन रोबेन ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया था। वहीं इंग्लैंड के मैनेजर बन चुके कोपेलो की जगह लेने वाले कोच बेरंड स्यूटर ने कई नए चेहरों को टीम में मौका दिया।

जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैच पूरी तरह अमेरिकन फिल्म की तरह था, जिसमें आप जीत के लिए जूझते हैं, संघर्ष करते हैं और आखिर में जीत जाते हैं। कोच बेरंड ने कहा कि हम चैंपियन हैं और एक प्लेयर के कम होते हुए भी मिली इस जीत के हम वास्तव में ही हकदार थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: