सिडनी.न्यूजीलैंड में किए गए एक शोध के मुताबिक लोग अनजाने में जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि सोडियम और नमक खाने के प्रति लोगों में भ्रामक धारणाएं हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक लेने पर मनुष्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
न्यूजीलैंड में सराह फिफील्ड ऑफ एयरवेज और मेसीइ यूनिवर्सिटी के एंड्रयू गिलबी के किए गए शोध में यह परीक्षण किया गया था कि लोग नमक की कितनी मात्रा को फायदेमंद मानते हैं और पैकेटबंद खाद्य उत्पादों में नमक की मात्रा के प्रति उनके क्या विचार हैं।
शोध के दौरान 226 लोगों से नमक की मात्रा लेने को लेकर सवाल पूछे गए। लोगों से यह पूछा गया कि कितनी मात्रा लेना उनके लिए सही है और सोडियम व नमक में क्या अंतर है। करीब 98 फीसदी यह बताने में असमर्थ थे कि डिब्बाबंद खाद्य पदार्थो में कितना नमक है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि लोगों की यह सोच एक समस्या है क्योंकि डिब्बाबंद खाद्य पदार्थो में केवल सोडियम की मात्रा लिखी होती है।