HomeNewsMetrosIndore Indore

महंगाई के दौर में सब्जियों में राहत

इंदौर. मंडियों में आवक बढ़ने के साथ ही वैवाहिक खरीदारी में कमी आने से सब्जियों की कीमतें नीचे आने लगी हैं। महंगाई के दौर में इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सब्जी व्यापारी राजू चौहान के मुताबिक निमाड़ के खरगोन, बड़वानी, खंडवा और राजस्थान के साथ ही गुजरात से भी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। इसके अलावा शादियों का सीजन समाप्ति की ओर होने से मंडियों में खरीदी धीरे-धीरे गिरने लगी है। इस कारण खेरची बाजारों में सब्जियों के दाम कम होने लगे हैं।

टमाटर भी हुआ सस्ता
टमाटर की आवक बढ़कर चार-पांच गाड़ियां रोजाना हो गई। इससे इसके दाम भी कुछ नीचे आए और अब खेरची में 10-12 रु. प्रति किलो तक बिक रहा है। टमाटर हरदा, उज्जैन और संगमनेर से आ रहा है।

केरी की भरपूर आवक
फारूख राईन का कहना है खरगोन और खंडवा जिले से केरी की भरपूर आवक हो रही है। अचार निर्माताओं की भी खरीदी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जबकि उपभोक्ता खरीदी निकलने में करीब एक से डेढ़ महीने की देरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: