चंडीगढ़. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की हल्की फुहारों ने लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत दिलाई। दिन का तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। उधर हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश से शिमला का पारा आठ डिग्री गिर गया।
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे हल्की बारिश हुई। यहां दो मिमी पानी बरसा। अमृतसर रीजन का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़, लुधियाना और अंबाला में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था।
बठिंडा में तीन मरे :
बठिंडा में सोमवार को गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गई। बस स्टैंड में एक रिक्शा चालक गर्मी से चक्कर खाकर गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे स्टेशन पर एक साधू की गर्मी से हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रेलवे स्टेशन के पास एक और व्यक्ति की मौत हुई है।