HomeNewsNational National

'मानवीय आधार पर कैदियों को छोड़ें'

नई दिल्ली. पाकिस्तान के जेल में पिछले 18 साल के बंद भारतीय कैदी सरबजीत की फांसी टलने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकार को कैदियों के मसले का हल मानवीय आधार पर करना चाहिए।

राष्ट्रपति भवन में संवादाता सम्मेलन में पत्रकारो के साथ बातचीत करते हुए मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान की नई सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकार को कैदियों की समस्याओं का ध्यान में रखते हुए इस मसले का हल मानवीय आधार पर करना चाहिए।

सरबजीत की फांसी टालने के फैसले का स्वागत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की नई सरकार ने अच्छी शुरुआत की है और इस मामले में अच्छी कूटनीतिक पहल भी की है।

उनकी पाकिस्तान यात्रा पर पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता आने के बाद ही इस बारे में विचार किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: