bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

उपलब्धि: सिरसा में गेहूं की आवक ने रिकार्ड तोड़े

राजधानी हरियाणासिरसा जिले में गेहूं की आवक ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहां की मंडियों में अब तक 6 लाख 22 हजार 581 टन गेहूं की आवक हो चुकी है । गेहूं की आवक के मामले में प्रदेश में सिरसा प्रथम स्थान पर है।

केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने से और गेहूं की बंपर पैदावार होने से जिले के किसानों को 251 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय हुई है। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने से किसानों को प्रत्यक्ष रूप से 93 करोड़ 50 लाख रूपए और फसल उत्पादन बढ़ने से 150 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ हुआ है।

जिले की मंडियां गेहूं की आवक में गत वर्ष भी प्रथम स्थान पर रही थीं और गत वर्ष इसी अवधि तक गेहूं की आवक 4 लाख 66 हजार 834 टन हुई थी जबकि गत वर्ष गेंहू का मूल्य 750 रुपए प्रति क्विंटल था जिस पर राज्य सरकार द्वारा 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था। इस बार मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रयासों के फलस्वरूप केंद्र सरकार द्वारा गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

पंजुआना गांव के पाल सिंह नामक सीमांत किसान ने बताया कि उन्होंने पांच एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल की बिजाई की थी । उनकी औसतन पैदावार इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड़ रही जबकि पिछली बार औसतन पैदावार 18 क्विंटल से भी कम थी। किसान दर्शन सिंह ने भी बताया कि उन्होंने चार एकड़ भूमि पर गेहूं फसल की बिजाई की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: