HomeBusinessCorporate Corporate

तेल 120 डालर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली.आपूर्ति में व्यवधान और डालर में कमजोरी के मद्देनजर कच्चे तेल यानी क्रूड की कीमतों के इस सप्ताह 120 डालर प्रति बैरल के पार चली गई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार नाईजीरिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष, ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर जारी गतिरोध और डालर में नरमी के बीच तेल 130 डालर प्रति बैरल को पार करने की स्थिति में आ गया है।

इस बीच नाईजीरिया के विद्रोही धड़ा एमईएनडी ने देश के दक्षिण स्थित तेल पाइप लाइन को उड़ाने का दावा किया है। इससे पहले भी इस विद्राही धड़े के द्वारा तेल की आपूर्ति को प्रभावित करने के दावे किए गए हैं।

अमेरिका स्थित नेशनल फ्यूचर्स एडवाइजरी सर्विस के अध्यक्ष जान पर्सन के अनुसार तेल का अगला पड़ाव 125 से 130 डालर प्रति बैरल होना चाहिए और अगर अल्पावधि में यह पड़ाव हासिल हो जाता है तो फिर 150 डालर प्रति बैरल का स्तर भी दूर नहीं होगा।

न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में सोमवार को इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग के दौरान क्रूड का जून वायदा 120.36 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर चला गया। गत 28 अप्रैल को नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में क्रूड का जून वायदा 119.93 डालर प्रति बैरल के पूर्व उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। वहीं पिट का रोबार में समान अवधि का क्रूड वायदा सोमवार को 3.65 डालर यानी 3.1 फीसदी की तेजी से 119.97 डालर प्रति बैरल बंद हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: