HomeBusinessCorporate Corporate

तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे भी भारत

वाशिंगटन. कुछ दिनों पहले जॉर्ज बुश ने खाने की चीजों की बढ़ती कीमतों के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था। अभी बुश के इस बयान पर विवाद थमा भी नहीं कि अमेरिका ने अपने ताजा बयान में एकबार फिर बढ़ती मंहगाई का ठीकरा भारत और चीन के सिर फोड़ दिया है।

व्हाइट हाइस के प्रवक्ता स्कॉट स्टेंजल ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के लिए भी भारत को जिममेदार ठहराया है। स्कॉट स्टेंजल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारत और चीन जैसे देश इतनी तेजी से विकास कर रहे हैं और वहां से लोगोंम की जीवनशैली में भी सुधार आरहा है लेकिन इसका प्रभाव मंहगाई पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत और चीन में तेल की बढ़ती मांग की वजह से तेल की कीमतों में रिकार्ड वृद्धि हुई है। स्कॉट स्टेंजल ने कहा कि अमेरिका के लिए जरुरी है कि उर्जा के लिए दूसरे देशो पर कम निर्भर रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: