अहमदाबाद. आईपीएल के मैच के बाद थप्पड़ को लेकर हुए विवाद की जांच के लिए नियुक्त वकील के सामने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को होगी।
इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वकील सुधीर नानावटी को जांच करने के लिए नियुक्त किया था। नानावटी के सामने दोनों खिलाड़ियों की पेशी शुक्रवार को अहमदाबाद में होगी जहां दोनों खिलाड़ी अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
गौरतलब है कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद हरभजन सिंह पर 11 ट्वेंटी 20 मैचों का प्रतिबंध लगाया जा चुका है जो कि मैच रैफरी फारुक इंजीनियर का फैसला था। अब इस मामले में नानावटी जांच के बाद हरभजन सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई के बारे मंे फैसला लिया जाना है।
संबंधित खबरें
* भज्जी पर आजीवन प्रतिबंध लगे: रोवन
* होर्डिंग्स से भी हटाए गए भज्जी
* भज्जी और श्रीसंथ का मैदानी व्यवहार ठीक नहीं: आर्थर
* सजा कबूल, नहीं करूंगा अपील : हरभजन
* भज्जी को पड़ा तीन करोड़ का ‘थप्पड़’
* भज्जी-श्री विवाद : जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त
* भज्जी के बचाव में धोनी, थप्पड़ मामले की सुनवाई आज
* मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ