HomeNewsNational National

पूर्व मंत्री दास का कांग्रेस से इस्तीफा

नई दिल्ली. पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार में मंत्री रहे अखिलेश दास ने मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है।

राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद अखिलेश दास केंद्र सरकार में स्टील मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। उन्हें कुछ ही दिन पहले मंत्री पद से हटाया गया था। नाराजगी जाहिर करते हुए दास ने आज अपना इस्तीफा दे दिया और इसका कारण कांग्रेस में गुटबाजी होना बताया है।

सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस के युवा सांसद राहुल गांधी की एक बैठक हुई थी जिसमें आगंतुकों की संख्या काफी कम थी। कहा जा रहा था कि दास ने इस बैठक में दिलचस्पी नहीं ली।

गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र भाजपा में भी इसी तरह का अंदरूनी विरोध सामने आया था जब गोपीनाथ मुंडे ने पार्टी पर सिद्धांतों और लोकतंत्र से हटने का आरोप लगाकर इस्तीफों की बौछार कर दी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: