HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

‘जाम’ के खिलाफ तीन घंटे जाम

सीकर. आखिरकार शराब की दुकान के मामले में सोमवार को प्रशासन झुकने पर मजबूर हो गया। आबकारी अधिकारी ने दुकान हटाने के लिए लिखित आश्वासन दे दिया। इससे पहले जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में करीब तीन घंटे तक जाम लगाया।

नगरपरिषद के पास रविवार को शराब की दुकान खोलने पर भड़के स्थानीय व्यापारियों ने सोमवार को प्रतिष्ठान नहीं खोले। उन्होंने आठ बजे जयपुर-सालासर मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजेंद्र पारीक, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री हरिराम रणवां भी मौके पर पहुंचकर धरने में शामिल हो गए।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे एसडीएम महेंद्र कुमार शर्मा और शहर कोतवाल महमूद खान ने व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों को कलेक्टर से बातचीत का आश्वासन दिया। लेकिन वे लिखित में आश्वासन के लिए अड़ गए। व्यापारी और जनप्रतिनिधि करीब तीन घंटे तक धूप में बैठे रहे।

मौक पर पहुंचे आबकारी अधिकारी सुमेरसिंह जाखड़ के लिखित आश्वासन देने के बाद ही धरना व जाम हटाया गया। इससे पहले जाम के कारण सालासर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गो से निकाला गया। इस दौरान उपसभापति राजेंद्र शर्मा, सालासर स्टैंड व्यापार संघ अध्यक्ष निर्मल माटोलिया, दामोदर ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: